उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीचंद मंगला और लोकानन्द लखेड़ा के निधन पर की पुष्पांजलि अर्पित 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमीचंद मंगला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मंत्री जोशी ने रविवार को प्रेम नगर स्थित उनके निजी आवास में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। मंत्री जोशी ने कहा कि अमीचंद मंगला ने मसूरी में भाजपा को आगे बढाने और राम जन्म भूमि आंदोलन में भी अहम योगदान दिया था। उन्होंने कहा सामाजिक क्षेत्र में अमीचंद मंगला जी द्वारा दिए गए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

इसके साथ ही, मंत्री जोशी ने बलबीर रोड स्थित सतीश लखेड़ा के आवास में उनके पिता लोकानन्द लखेड़ा (वैद्यजी) की तेहरवी में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की।
इस अवसर पर बीजेपी नेता कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top