उत्तराखंड

सम्मान : शहीद सैनिकों के परिजनों को विधायक विनोद कंडारी (Vinod Kandari) ने स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर किया सम्मानित 

कीर्तिनगर। “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, आज़ादी का अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूरे होने पर कीर्तिनगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गौरवशाली इतिहास को याद कर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।

शनिवार को कीर्तिनगर नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान तहत तहसील क्षेत्र के भारतीय सेना में भारत माँ की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सैनिकों को देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कण्डारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, SDM सोनिया पंत व कोतवाल कमल मोहन भण्डारी ने संयुक्त रूप से 17 वीर शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस मौके पर विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है, कहा कि भारतीय सैन्य इतिहास वीर जवानों की पराक्रम गाथाओं से भरा पड़ा है, उन्होंने कहा कि सैनिकों की सुरक्षा की बदौलत से हम देश के निवासी चैन की नींद से सो रहे हैं तथा शान्ति का जीवन यापन कर रहे हैं, उन शहीदों को शत शत नमन करना हमारा दायित्व है, और शहीदों के परिजनों के साथ हर सुख-दुख में सदैव खड़ा रहना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर की छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कैप्टन हिम्मत सिंह नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, रणजीत सिंह जाखी, अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण, नरेंद्र कुँवर, प्रवेन्द्र पंवार, धाम सिंह, नरेंद्र भण्डारी, सभासद विकास दुमागा, पंकज उनियाल, राजेन्द्र कैंतुरा, अमित मेवाड़, कुलदीप रावत, मनीष डंगवाण, प्रियंका भट्ट, रामेश्वरी कैंतुरा व आशा पैन्यूली आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top