उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखण्ड राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों को दी जायेगी प्रति वर्ष मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के तहत छात्रवृत्ति। देखें आदेश 

देहरादून /इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों का खेल कौशल विकसित किये जाने एवं उनकी खेल उपलब्धियों को बढ़ावा दिये जाने के संबंध में अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

अपर सचिव के आदेश अनुसार राज्य में खेलों से जुड़े रहने, व भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने में विभाग को मदद मिलेगी।उत्तराखण्ड राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रति वर्ष मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष आवश्यक बैट्री टेस्ट एवं उसकी दक्षता की योग्यता के आधार पर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के 08 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं व (08 से 09 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी, 09 से 10 वर्ष के 25-25 खिलाड़ियों, 10 से 11 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी, 11 से 12 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी 12 से 13 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी 13 से 14 वर्ष के 25-25 खिलाड़ी को प्रतिमाह 1500 रूपये की खेल छात्रवर्ती दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उदीयमान खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना का लाभ दिये जाने हेतु चयन सम्बन्धी एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top