उत्तराखंड

देवदूत बनी एसडीआरएफ के हक की लड़ाई लड़ेगा मोर्चा : नेगी

  • देवदूत बनी एसडीआरएफ के हक की लड़ाई लड़ेगा मोर्चा : नेगी
  • – फोर्स के जवानों के वेतन- भत्ते एवं अन्य सुविधाएं बढ़ाये जाना बहुत जरूरी

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन घटित हो रही आपदाओं से प्रदेशवासियों को मुसीबत के समय उफनती नदियों, नालों, गदेरों, स्खलित पहाड़ों से सकुशल, सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाकर दिन-रात जूझते हुए, जिस प्रकार देवदूत बनी एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) अपने काम को अंजाम दे रही है निश्चित तौर पर उसकी सराहना की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

सरकार को चाहिए कि इनको अन्य फोर्स की तुलना में बेहतर वेतन- भत्ते व अन्य सुविधाओं के साथ-साथ इस फोर्स को और अधिक साधन संपन्न व हाईटेक बनाए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

गौर करने वाली बात यह भी है कि ये जवान सिर्फ और सिर्फ अपनी तनख्वाह पर ही निर्भर रहते है।

महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि प्रदेश आपदा ग्रस्त हो चुका है और आपदाएं हर वर्ष और तेजी के साथ घटित हो रही हैं, ऐसे में इस फोर्स का और अधिक विस्तार किए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मोर्चा एनडीआरएफ के जवानों की बहादुरी को भी सलाम करता है। मोर्चा एसडीआरएफ के जवानों की मांगों एवं फोर्स का विस्तार, हाईटेक किए जाने के मामले को सरकार के समक्ष रखेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top