उत्तराखंड

Big Breaking : उत्तराखंड की जेलों से 500 से ज्यादा कैदी पैरोल के बाद फरार, पुलिस के लिए चुनौती

Advertisements

उत्तराखंड की जेलों से फरार 500 से ज्यादा कैदी

उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोविड काल के दौरान पैरोल पर रिहा किए गए 550 से ज्यादा कैदी पैरोल पूरी होने के बाद भी फरार बताए जा रहे हैं जिनको पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस के कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक इन कैदियों की कोई भी खबर नहीं है

देखिए इस रिर्पोट में :-

कोविड के दौरान उत्तराखंड की जेलों में बंद क्षमता से ज्यादा कैदियों को रिहा करने का फैसला सरकार और पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ है, दरअसल कोरोना काल के दौरान साल 2020-1 में उत्तराखंड की जेलों में बंद करीब 800 से ज्यादा कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था, वही पैरोल खत्म होने के बाद करीब 300 कैदियों ने तो खुद को सरेंडर कर दिया लेकिन 500 से ज्यादा कैदी आज भी पैरोल खत्म होने के बाद वापस जेल में नहीं लौटे हैं जिनमें कई कैदी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध की सजा जेलों में काट रहे थे, इन सभी फरार कैदियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है जबकि प्रदेश के सभी 13 जिलों के एसएसपी और एसपी को इन फरार कैदियों की धर पकड़ के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं और अपराधियों पर इनाम की घोषणा की भी तैयारी की जा रही है,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि जो कैदी फरार है उनमें से 81 कैदी ऐसे हैं जिनको कोर्ट से बेल मिली थी जबकि कुछ कैदी ऐसे हैं जिनके केस ट्रायल में थे और उन्हें अंतरिम बेल मिली थी, उन्होंने कहा कि फरार कैदियों को पकड़ने के जेल और जिलों की पुलिस प्रयास कर रही है और जल्दी ही फरार कैदियों पकड़कर जेलों में डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

उत्तराखंड की जेलों से पैरोल पर छूटे जो कैदी आज तक वापस जेलों में नहीं लौटे हैं उन्हें तलाशने की कोशिश पिछले कई महीनो से हो रही है लेकिन आज तक पुलिस के हाथ फरार हुए कैदियों तक नहीं पहुंच पाए हैं और जैसे-जैसे समय बित रहा है पुलिस के लिए अपराधियों को ट्रेस करना उतना ही मुश्किल है ऐसे में सवाल यही है कि फरार हुए कैदियों को कैसे पकड़कर वापस जेल में भरा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top