हिल न्यूज़

अच्छी खबर : नवनिर्मित संसद भवन का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने को लेकर जम्मू में हो रहे सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए पौड़ी से रवाना हुई युवा प्रकोष्ठ परिसंघ की टीम

रिपोर्ट भगवान सिंह, पौड़ी गढ़वाल

ऑल इंडिया परिसंघ का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन जम्मू में होने जा रहा है जिसको लेकर उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ परिसंघ की टीम पौड़ी भी से रवाना हुई।

जानकारी देते हुए उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ परिसंघ के प्रदेश सचिव श्रीकांत ने बताया कि ऑल इंडिया परिसंघ का तीसरा सम्मेलन जम्मू में होने जा रहा है इसको लेकर उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ परिसंघ तथा आईटी सेल के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए जम्मू जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

बताया कि कल जम्मू में होने वाले ऑल इंडिया परिसंघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव डा.ओम सुधा की मौजूदगी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

बताया कि जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष आरके कलसूत्रा के नेतृत्व में होने जा रहे इस सम्मेलन में दिल्ली के नवनिर्मित देश के संसद भवन का नाम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने को लेकर पूरे देश के प्रदेशों से बहुजन समाज के पदाधिकारी व सदस्य एकत्रित होकर सम्मेलन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

श्रीकांत ने बताया कि पौड़ी से सम्मेलन में प्रतिभाग करने को लेकर पौड़ी से उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी शैलजा सिंह, वे स्वयं तथा संरक्षक अतर सिंह, सचिव विपिन चंद्र, संगठन सचिव शालू, मीडिया प्रभारी भगवान सिंह, सदस्य हरिकिशन सागर आदि आज रवाना हो गए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top