उत्तराखंड

राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लक्सर, हिंदुओं से हिन्दू संगठन से जुड़ने की अपील

  • स्लग : राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लक्सर, हिंदुओं से हिन्दू संगठन से जुड़ने की अपील

जोनी चौधरी, लक्सर

आज राष्ट्रीय हिंदू संगठन की हिंदू वाहिनी यात्रा लक्सर पहुंची जिसमें राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहे इस दौरान लक्सर के नंद वाटिका में भारी संख्या में हिंदू कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस हिंदू महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जगह-जगह यह यात्रा निकालकर हिंदुओं को जागृत करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

देश के 100 करोड़ हिंदुओं को एक साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं यह देश हिंदुओं का है। इसका हिंदू राष्ट्र बनाना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा राष्ट्रीय हिंदू संगठन जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन का आगाज़ करा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

राष्ट्रीय हिंदू संगठन का आंदोलन 3 चरणों में होगा पहले चरण में पूरे देश के 50 जिलों में एक साथ आंदोलन किया जाएगा दूसरे चरण में प्रदेश स्तर का आंदोलन होगा और तीसरे चरण में हम लोग दिल्ली पहुंचेंगे हम लोग तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक देश को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के एक साथ जुड़ने के बाद ही देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना मुमकिन होगा ऐसा मेरा मानना है आगामी 20 फरवरी को आंदोलन की शुरुआत होगी जिससे आपको राष्ट्रीय हिंदू संगठन की ताकत का पता चल जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top