उत्तराखंड

नयार घाटी गूंजेगी रोमांच से, पैराग्लाइडिंग से एंग्लिंग तक रंग बिखेरेगा नयार फेस्टिवल

  • नयार घाटी गूंजेगी रोमांच से, पैराग्लाइडिंग से एंग्लिंग तक रंग बिखेरेगा नयार फेस्टिवल

पौड़ी। साहसिक खेलों की धरती नयार घाटी एक बार फिर रोमांच से सराबोर होने जा रही है। इस फेस्टिवल में रोमांच, उत्तराखंडी संस्कृति और रोजगार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जिलाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग, क्याकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि फेस्टिवल में बाहर से आने वाले पर्यटकों, खिलाड़ियों व साहसिक खेल प्रेमियों के लिए ठहरने की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाय और होटलों को चिन्हित कर आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल बिलखेत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं पैराग्लाइडिंग के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित होगा और सतपुली से व्यासघाट के बीच एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा साइकिलिंग, कयाकिंग, राफ्टिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जिलाधिकारी ने कहा कि नयार फेस्टिवल केवल पर्यटन को नयी ऊँचाई ही नहीं देगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समय से पूरी हों और आयोजन को यादगार बनाया जाय।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top