उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की बैठक में सचिव पर भारी वित्तीय गबन का आरोप, सभी अधिकार छिने। देखें आदेश

फरवरी 2023 में कोलकाता में प्रस्तावित है, फेडरेशन के पांचवें नेशनल गेम्स

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोपों के चलते फेडरेशन के सदस्यों ने वर्चुअल बैठक कर सर्वसम्मति से सचिव विनोद कुमार के खिलाफ असंतोष जताते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। सचिव पद पर नई नियुक्ति होने तक सारे अधिकार अध्यक्ष के पास रहेंगे।

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील डंग ने बताया कि हाल ही में केरला में हुई चौथी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सचिव विनोद कुमार ने बिना एजीएम के किया। इसके अलावा उन्होंने कई बार अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए फेडरेशन के खाते से लाखों रुपए का लेनदेन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस संबंध में तीन जुलाई को एक बैठक आहूत की गई थी, और सचिव विनोद कुमार से वित्तीय मामलों की रिपोर्ट मांगी गई लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। मंगलवार को फेडरेशन की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमे विनोद कुमार को सचिव पद से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

साथ ही प्रशान्थम राम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो वित्तीय मामलों की जांच करेगी। डंग ने बताया कि विनोद कुमार अब फेडरेशन में किसी भी पद पर नही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि फेडरेशन की ओर से पांचवें मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन फरवरी 2023 में कोलकाता में प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

यह खबर किसी अन्य वेबसाइट/पोर्टल पर दिखाई देने पर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                  मास्टर गेम्स फेडरेशन अध्यक्ष,

                    सुनील डंग, देहरादून

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top