उत्तराखंड

अब आधुनिक और छात्र केंद्रित होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

  • एमबीबीएस की पढ़ाई होगी और भी स्मार्ट
  • दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को दी गई आधुनिक ट्रेनिंग

देहरादून, संवाददाता। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में एमबीबीएस पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी, छात्र केंद्रित और आधुनिक बनाने पर मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन घेराव से होगा शंखनाद

कॉलेज के काउंसिल हॉल में 29 जनवरी से हुई इस कार्यशाला में दून मेडिकल कॉलेज और अन्य मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न विभागों के 30 चिकित्सक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

एनएमसी द्वारा नामित रिसोर्स फैकल्टी ने प्रतिभागियों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, प्रभावी टीचिंग-लर्निंग स्ट्रेटजी और पाठ्यक्रम नियोजन के नए तरीकों का प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों को यह भी बताया गया कि छात्रों का मूल्यांकन नई तकनीकों के जरिए कैसे बेहतर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों के धरने को उक्रांद का समर्थन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने सभी को मेडिकल एजुकेशन में अकादमिक ग्रोथ और नेटवर्किंग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान एनएमसी द्वारा नामित कोर्डिनेटर डॉ. संजय दास, एमईयू कोर्डिनेटर डॉ. शशि उप्रेती, प्रो. जॉली अग्रवाल, प्रो. अनिल जोशी, प्रो. अतुल कुमार सिंह, प्रो. गजाला रिज़वी, डॉ. ऋचा सिन्हा, डॉ. शिव कुमार यादव और डॉ. अंकिता जुयाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  8 फरवरी की महापंचायत को लिए तैयारियां तेज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top