उत्तराखंड

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

  • वर्षवार भर्ती बहाली को लेकर नर्सिंग अधिकारियों का आंदोलन 95वें दिन में प्रवेश
  • सरकार के ठोस निर्णय का इंतजार, हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अधर में

प्रदेश में वर्षवार भर्ती प्रणाली की बहाली की मांग को लेकर नर्सिंग अधिकारियों का धरना सोमवार को 95वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में गहरा रोष व्याप्त है। हजारों प्रशिक्षित नर्सिंग युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है और बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

धरना दे रहे नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में लंबे समय से लंबित बैचों के कारण हजारों युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आंदोलनकारियों की मांग है कि सभी लंबित बैचों को वर्षवार भर्ती प्रणाली के तहत समायोजित किया जाए तथा रिक्त पदों को भी इसी क्रम में भरा जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

नर्सिंग अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड के गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र में उनकी जायज मांगों पर भी चर्चा की जाएगी और सरकार इस दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

धरना स्थल पर दिन के समय बढ़ती गर्मी आंदोलनकारियों के लिए कठिनाई पैदा कर रही है, इसके बावजूद नर्सिंग अधिकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं और लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

धरना स्थल पर नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, भास्कर, उपेंद्र, प्रीति धीमान, हेमंत, प्रिया, विनीता, सुषमा, शिरा बंधानी और भारती सहित बड़ी संख्या में बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top