उत्तराखंड

सरदार पटेल की जयंती पर छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ।

  • रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब
  • एसएसपी देहरादून ने दिखाई हरी झंडी, छात्रों ने दी राष्ट्रीय एकता की मिसाल

देहरादून। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन देहरादून में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एसएसपी देहरादून ने छात्र-छात्राओं और पुलिस कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया।

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी “रन फॉर यूनिटी” के साथ हेल्थ कैंप, वृक्षारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कार्यक्रम के अंत में छात्रों से राष्ट्रीय एकता और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top