देहरादून हरिद्वार-नेशनल हाइवे पर एक कार अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गई। जिसमें हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के मुताबिक गुरुवार देर रात मुरादाबाद से देहरादून की ओर जा रही एक कार छिद्दरवाला के पास सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।