उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के सचेत, नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल ने सोमवार 11 अगस्त 2025 के लिए जनपद देहरादून में “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, जिले के कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अति तीव्र वर्षा दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मौजूदा समय में जिले में हो रही मध्यम से भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और त्वरित बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश न केवल छात्रों के लिए, बल्कि विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top