देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डॉ. सत्य प्रकाश सिंह रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा दुर्गेश पंत को सीएम धामी का मीडिया सलाहकार बनाया गया है।
डॉ. सत्य प्रकाश रावत मूल रूप से खेल विभाग के अधिकारी हैं, और सीएम के विश्वस्त लोगों में से एक है, वे पहले भी सीएम के ओएसडी रहे हैं। वहीं दुर्गेश पंत उच्च शिक्षा विभाग से है।
सूत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी और लोगों की मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती नहीं करना चाहते हैं, साथ ही उन्होंने OSD, PRO की घोषणा कर दी है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें