देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड के तेज तर्रार व कर्मठ वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार को भारत समाचार के उत्तराखंड बुलेटिन में ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार ने कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचे है। उन्होंने अपनी जर्नी अखबारों और न्यूज पोर्टल के माध्यम से शुरू की थी। पंकज पंवार ने “न्यूज़ हाइट” शीर्षक पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड की छोटी से बड़ी खबरों को अपने पोर्टल के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम किया है।
वहीं बात करें भारत समाचार न्यूज़ चैनल की तो ये न्यूज़ चैनल के साथ ही, तेज, धारदार और आक्रमक जैसे खबरों के साथ ही नए प्रयोग के लिए भी जाना जाता है। भारत समाचार ने उत्तराखंड बुलेटिन की शुरुआत एक नए विश्व पहाड़ी अंदाज के रूप में की है।
एंकर से लेकर खबर तक का पहाड़ीकरण व पहाड़ की खबर पहाड़ की सभ्यता और संस्कृति के साथ, चाहे वो एंकर के परिधान में हो या फिर खबरों में पहाड़ी संस्कृति बोली भाषा का समावेश में हो।
उत्तराखंड बुलेटिन प्रारंभ होती पहाड़ी दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस इस चैनल के माध्यम से मिलता रहता है।
भारत समाचार चैनल के प्रधान संपादक बृजेश मिश्रा का मानना है कि स्थानीय संस्कृति, सभ्यता, बोली, भाषा, आचार विचार सबका समावेश खबरों में जब होता है। तब उस प्रदेश के लोगों का लगाव खबरों के माध्यम से ही जुड़ता है। और साथी उत्तराखंड हमारे दिल में बसता है।
चैनल की कमान उत्तराखंड में वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार को दी गई है। पंवार को उत्तराखंड का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। पहाड़ी संस्कृति और सभ्यता में रचा बचा भारत समाचार का खबर पहाड़ उत्तराखंड के साथ साथ देश में फैले पहाड़ियों को बहुत रास आ रहा है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें