देश

ब्रेकिंग : काठमांडू से पोखरा जा रहा यात्री विमान क्रैश (plane crash), कई यात्रियों की मौत, देखें वीडियो…

इंफो उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क 

नेपाल से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा एक यात्री विमान क्रैश (plane crash) हो गया है। वहीं विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे, वहीं विमान हादसे में अब तक 40 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

वहीं पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अब हर गर्भवती महिला की होगी मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच, 6 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

एएनआई ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, और इसके लिए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा गया है, कि क्रैश होने की वजह से विमान में आग लग गई और बचावकर्मी इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

काठमांडू पोस्ट ने येति एयरलाइंस के एक प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के हवाले से बताया कि एटीआर 72 येति एयरलाइंस का विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top