स्वास्थ्य

Big Breaking : पौड़ी के इंजीनियरिंग कॉलेज में एसआईटी के छापेमारी से मचा हड़कंप, अवैध नियुक्तियों के दस्तावेज़ खंगाले

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में एसआईटी का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। एसआईटी को कॉलेज में अवैध नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिल गए हैं। एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम ने संस्थान पहुंच अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजो की जांच की। जिसमें टीम को इस संबंध में कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

टीम को मिले अहम दस्तावेज़—पीएल टम्टा :

SIT Raids In Pauri Engineering College : टीम के सदस्य व सीओ सदर पीएल टम्टा ने कहा कि एसआईटी की टीम संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर जांच कर रही है। टीम को कई अहम दस्तावेज़ ‌मिले हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान प्रशासन को इस मामले में किसी स्तर पर और भी दस्तावेज मिलते हैं, तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

पहले भी SIT ने की थी छापेमारी : गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल 24 व 25 जनवरी को दो दिन तक संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज टटोले गए थे। जिसमें वर्ष 2018-19 में संस्थान में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर सीलबंद किया था। इसको लेकर संस्थान के निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार पर अवैध तरीके से नियुक्तियों के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें उनकी कुलसचिव पद पर नियमित नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जिसमें शासन ने कुलसचिव संदीप कुमार को 20 ‌सितंबर 2021 को निलंबित किया। स्क्रीनिंग कमेटी व सलेक्शन कमेटी से जुड़े दस्तावेज गायब होने पर उनके खिलाफ कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. संजीव नैथानी ने 30 अक्टूबर 2021 को पौड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके सापेक्ष शासन ने 29 नवंबर 2021 को मामले में एसआईटी का गठन किया था। जिसका अध्यक्ष एसएसपी पौड़ी को बनाया गया । एसआईटी को पहले अवैध नियुक्तियों व भ्रष्टाचार की जांच करनी थी। लेकिन बाद में एसआईटी को कुलसचिव के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच भी सौंप दी गई।

भ्रष्टाचार की जांच में भी जुटी SIT : एसआईटी टीम के सदस्य व सीओ सदर पीएल टम्टा ने बताया कि टीम ने पहली छापेमारी में अवैध नियुक्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में लेकर सीलबंद किए थे। इस छापेमारी में इन दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिल गई हैं। उन्होंने बताया कि टीम को कई अहम दस्तावेज भी इस दौरान मिले हैं। सीओ सदर टम्टा ने बताया कि संस्थान प्रशासन को मामले में अभी भी किसी भी स्तर पर कोई दस्तावेज मिलते हैं, तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद अब टीम अवैध नियुक्तियों व भ्रष्टाचार की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top