उत्तराखंड

पौड़ी: घायल ऑपरेटर के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ, जान पर खेलकर स्ट्रेचर से पहुंचाया हाईवे

  • व्यास चट्टी में जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त।

पौड़ी। व्यास चट्टी के पास मंगलवार को एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जानकारी के अनुसार, आज सुबह आपदा प्रबंधन पौड़ी को हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व में टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

टीम ने मौके पर पहुँचकर घायल ऑपरेटर को जेसीबी से बाहर निकालने के बाद स्ट्रेचर पर करीब 5 से 6 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर महादेव चट्टी, ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे तक पहुँचाया। वहाँ से घायल को आगे उपचार के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से ऑपरेटर की जान बच सकी। घायल ऑपरेटर की पहचान सुमन रावत (25 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र रावत, निवासी धारकोट, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के इस साहसिक अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top