उत्तराखंड

बड़ा खुलासा : राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार 

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

आज दिनांक 13 नवंबर 2022 को समय 03:18 बजे वादी रोहन सिंह पुत्र दिनेश कुमार निवासी कुडकावाला थाना डोईवाला द्वारा थाना राजपुर में सूचना दी गई, कि दिनांक 12 नवंबर 2022 को रात्रि लगभग 23:30 बजे जब वह उसका साथी अंश भाटिया पुत्र जी एस भाटिया निवासी किशन नगर चौक अपने अन्य साथियों के साथ मसूरी से किशन नगर चौक की ओर जा रहे थे तो थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत जोहड़ी गांव अनारवाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी गाड़ी रोककर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

जिसमें एक गोली वादी के साथी के घुटने को छूती हुई निकल गई व दूसरी गोली उसके पेट में लगी जिससे वादी का साथी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तत्काल उनके द्वारा उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. हिमाशु गौड पुत्र स्व0 सुशील कुमार निवासी मूलचन्द इन्क्लेव माजरा पटेलनगर देहरादून उम्र 33 वर्ष ।

बरामदगी –

32 बोर पिस्टल
04 खोखा कारतूस
01 जिन्दा कारतूस

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top