उत्तराखंड

दुःखद : नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता व साहित्यकार प्रभाकर उनियाल (Prabhakar Uniyal)

रिपोर्ट भगवान सिंह, देहरादून

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता व साहित्यकार प्रभाकर उनियाल का हृदयगति रूकने से हुआ निधन,

वे 73 वर्ष के थे, उनकी अंतिम यात्रा आज अंजली विहार (अजबपुरकलां) स्थित आवास से हरिद्वार के लिए निकलेगी,

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

प्रभाकर उनियाल दून ही नहीं, गढ़वाल में संघ के पुराने नेताओं में शामिल रहे हैं,

वे भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे,

वर्तमान में वे ‘गगरी’ और ‘राष्ट्रदेव’ नामक पत्रिका के संपादन से जुड़े थे, वे अच्छे साहित्यकार भी थे,

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

एबीवीपी के माध्यम से छात्र राजनीति शुरू करने वाले प्रभाकर उनियाल 1970 के दशक की शुरूआत में छात्रसंघ के चुनाव भी लड़े,

1970 के दशक में ही देहरादून में जेपी आंदोलन और हिंदी भाषा आंदोलन में उनकी भूमिका रही,

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

आपातकाल का विरोध करने वाले प्रमुख लोगों में वे शामिल रहे,

उत्तराखंड आंदोलन में उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए भी भागीदारी की,

मूलरूप से टिहरी जिले के निवासी प्रभाकर उनियाल की पत्नी विनोद उनियाल भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं,

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top