उत्तराखंड

प्रियंका नेगी बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान, 21 साल की उम्र में संभालेंगी गांव की बागडोर

सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं प्रियंका नेगी, 21 साल की उम्र में संभाली सारकोट गांव की कमान

गैरसैंण (चमोली)। चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट ने इतिहास रच दिया है। महज 21 वर्ष की आयु में प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं, जो जिले में अब तक की सबसे कम उम्र की प्रधान मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

प्रियंका ने हाल ही में राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है और अब वह अपने गांव की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनके पिता राजेंद्र नेगी पहले दो बार सारकोट ग्राम सभा के प्रधान रह चुके हैं। इस तरह, प्रियंका अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव को गोद लिया हुआ है, जिससे यह ग्राम विकास के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रियंका की युवा ऊर्जा और नेतृत्व कौशल से गांव में नई उम्मीदें जगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top