उत्तराखंड

बड़ी खबर: कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सुरंग में 40 नहीं बल्कि 41 मजदूर फंसे हुए हैं

सुरंग हादसा बिग अपडेट

कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सुरंग में 40 नहीं फंसे हुए हैं 41 मजदूर

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग हादसे के 6 दिन बाद इस बात का पता लग सका है कि सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की संख्या 40 नहीं 41 है। अब तक इस दुर्घटना में 40 श्रमिकों के सुरंग में फंसे होने की बात कही जा रही थी यह अत्यंत ही घोर लापरवाही है। जब कंपनी द्वारा सुरंग में काम कर रहे मजदूरों की सही संख्या तक की सही जानकारी नहीं रखी जा सकती है तो काम क्या सही हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

कोई निर्माण कंपनी अपने सभी कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा तो रखती ही है इसके लिए भी बाकायदा रजिस्टर बनाया जाता है कि किस शिफ्ट में कौन—कौन श्रमिक है तथा कितने उपस्थित हैं और कितने गैर हाजिर। इस हादसे के बाद कंपनी से जो अधिकृत जानकारी दी गई उसमें 40 मजदूरों के सुरंग में कार्यरत होने व फंसने की बात बताई गई जो सभी समाचारों व टीवी चैनलों पर भी प्रकाशित किया गया इसमें कर्मचारियों के नाम व पते तक बताई गई थी, जिसके आधार पर यह बात सामने आई थी कि किस राज्य के कितने मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

इस सूची में कुल 40 लोगों के नाम थे जिसमें 15 सबसे अधिक झारखंड के थे, वहीं यूपी के आठ व उत्तराखंड के दो लोगों के नाम थे लेकिन अब उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी उदय सिंह के भी सुरंग में फंसे होने की बात सामने आई है इसका खुलासा उदय सिंह के परिजनों के दुर्घटना स्थल पर पहुंचने पर हो सका है। ऐसे में अब यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या सुरंग में कुछ और लोग भी फंसे हो सकते हैं जिनकी जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top