स्वास्थ्य

बड़ी खबर : खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे सैंपल। पढ़े,,,

Advertisements

हल्द्वानी: अगर आप चाऊमीन मोमोज के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये फास्टफूड आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। हल्द्वानी में चाऊमीन मोमोज की दुकानों पर गंदगी और हाईजीन की अनदेखी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों पर छापेमारी की। साथ ही टीम ने फूड सैंपल को जांच के लिए भेजा।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली को देखते हुए दूध, पनीर, मीट और मछली की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कई दुकानों का लाइसेंस नहीं पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया लालकुआं क्षेत्र के कई खाद्य पदार्थों के दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई चाऊमिन मोमोज की दुकानों पर बासी खाद्य पदार्थ मिले। इसके अलावा दुकान में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। गंदगी में चाऊमिन और मोमोज बनाए जा रहे थे, जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को फटकार लगाई और चालान की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड की एक गोदाम में भी छापेमारी की। साथ ही 4 खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग कर टेस्टिंग के लिए राजकीय लैब में भेजें हैं। इतना ही नहीं कई दुकानों पर बाल मजदूरी भी कराई जा रही थी, जिसको लेकर अधिकारी ने दुकानदारों की जमकर फटकार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top