उत्तराखंड

Good News : आंगनबाड़ी वर्करों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा, मंत्री रेखा आर्य ने पीएफएमएस के माध्यम से आंगनबाड़ी वर्करों के खातों में किया हस्तान्तरण

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को दीपावली पर दिया बड़ा तोहफा 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अक्टूबर माह की 23.48 करोड़ (केंद्रांश और राज्यांश) मानदेय का पीएफएमएस के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के खातों में किया हस्तान्तरण

अब आंगनबाड़ी बहनों के मोबाइल लिंक होने से मानदेय आने की मिलेगी जानकारी -रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

दीपावली पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। जहाँ आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के अक्टूबर माह के मानदेय 23.48 करोड़ (केन्द्रांश और राज्यांश दोनों)का पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों लाभान्वित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से यह अपील भी की कि अभी तक जिन आंगनबाड़ी बहनों ने अपने मोबाइल नंबर को अपने सम्बंधित बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है तो वे सभी कार्यकर्तियां अपने मोबाइल नम्बर को अपने -अपने संबंधित बैंक एकाउंट से लिंक अवश्य करा लें जिससे की उन्हें अपने हर माह के मानदेय की जानकारी मैसेज के जरिये प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाये देते हुए कहा की प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाये. इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं हमारी आंगनबाड़ी बहने जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरते पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार यह कोशिस रहती है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समय पर मानदेय मिले जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में हमने आज अक्टूबर माह के मानदेय का डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी बहनों के खातों में यह राशि भेजने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि विभाग और उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरी चंद सेमवाल, निदेशक एसके सिंह जी, डीपीओ विक्रम सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उत्तराखंड में किया बड़ा बदलाव, आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर और सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र को दी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर (दीपावली) : जनपद देहरादून में यातायात व्यवस्था को सम्भालने के लिए DGP Ashok Kumar ने अपनाया कड़ा रूख, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

यह भी पढ़ें : बड़ा खुलासा : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार, और 5 लाख का कैश बरामद

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top