Share
Tweet
Share
Email
Comments
Advertisements

ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कल अलकनंदा किनारे एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिन में एक कार श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा था, तभी देवप्रयाग से 17 किलोमीटर आगे बगवान के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हाईवे से लगभग 200 मीटर नीचे पत्थरों में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार के अंदर ही दबने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कृष्ण वीर सिंह (42) पुत्र राजपाल सिंह 1503 जीपीएल हाइट सेक्टर 70 गुरुग्राम हरियाणा निवासी के रूप में पहचान हुई है।
Related Items:Rishikesh-Badrinath-Highway-per-hua-bada-hadsa