उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां हुआ भीषण सड़क हादसा। दो लोगों की मौत, दो घायल। देखें वीडियो….

Advertisements

ऋषिकेश/इन्फो उत्तराखंड

मनिकीरेती थाना क्षेत्र में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

देखें वीडियो :-

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को एक कार के ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

खाई में उतरकर एसडीआरएफ जवानों ने मृतकों को और घायलों को बाहर निकाला। उत्तराखंड में आज मंगलवार को अलग-अलग जगह से दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। चंपावत के बाद कोटद्वार और अब ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसे की खबर मिली है।  थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

दुर्घटना के दौरान कार सवार रामदयाल (56) पुत्र बुद्धि दास ग्राम चमेली, पट्टी दोगी, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल और संजय सजवाण पुत्र रणवीर सिंह सजवाण निवासी चंबा, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं विकास भट्ट (30) निवासी पावकी देवी, पट्टी दोगी नरेंद्र नगर और रीना पंवार (22) निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स में घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top