उत्तराखंड

बड़ी खबर : महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में 31 अगस्त को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी पुतला दहन : धस्माना

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में 31 अगस्त को कांग्रेस करेगी प्रदेश भर में पुतला दहन

देहरादून। उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा, हत्या व बलात्कार की बढ़ती घटनाओं व राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर प्रदेश भर में आगामी 31 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और अपराधियों के दिलों दिमाग से पुलिस का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि चाहे देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला हो या रुद्रपुर में नर्स के साथ हुआ दुष्कर्म और हत्या का मामला या उत्तरकाशी व अन्य जिलों में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न दहेज व घरेलू हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस व प्रशाशन के उदासीन रवैया के कारण राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विभिन्न प्रकार के अपराधों की बाड़ आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

धस्माना ने कहा कि राज्य की सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के मामले में जिस प्रकार का उदासीन रवैया अपनाए हुए है वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इन मामलों में राज्य सरकार को जगाने के लिए आंदोलन कर रही है किंतु जिस प्रकार से रुद्रपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ दमन पूर्वक व्यवहार पुलिस ने किया वो काबिले बर्दाश्त नहीं है इसलिए अब पार्टी महिला सुरक्षा के मामले में प्रदेश भर में व्यापक जन आंदोलन शुरू कर रही है जिसकी शुरुआत आगामी 31 अगस्त को प्रदेश भर में हर ब्लॉक में सरकार का पुतला दहन कर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top