उत्तराखंड

बड़ी खबर : भाजपा को लगा जोरदार झटका। रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया इस्तीफा

रुद्रपुर/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों में कई बड़े फेरबदल हो रहे है तो वहीं कई बड़े नेता भी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं ऐसे में रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि मुझे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से कोई टिकट ना मिलने से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस बार भाजपा उनकी जगह पर रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरे साथ यहां कुछ पार्टी के लोगों ने मिलकर षड्यंत्र रचा है इससे मुझे काफी ठेस पहुंची है। जिस कारण में अपने पद से इस्तीफा दे रहा है हूं।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। पिछले 40 वर्षों से वे कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे लेकिन इससे पहले कांग्रेस को इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

और वहीं सूत्रों के मुताबिक भाजपा उनको टिहरी से टिकट देने भी जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसमें दोनों पार्टी में अपनी सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top