उत्तराखंड

उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

  • ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड’
  • नशे के खिलाफ 15 साल की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान मिला

देहरादून। सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद ललित जोशी को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ‘नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

ललित जोशी पिछले 15 वर्षों से स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की मुहिम चला रहे हैं। उनकी इस पहल को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जोशी अब तक राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों में 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संदेश दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से 17 से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया गया। सप्ताह का समापन हरिद्वार स्थित Dev Sanskriti Vishwavidyalaya में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ हुआ। समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Virendra Kumar मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में Swami Chidanand Saraswati, Dhan Singh Rawat, Khajan Das तथा Chinmay Pandya भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

गौरतलब है कि ललित जोशी देहरादून के कुआंवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज के अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह सम्मान उनके नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top