नैनीताल/इंफो उत्तराखंड
नैनीताल जिले में भारी बारिश के चेतावनी के चलते नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्यांल ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 को भी जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय,अशासकीय विद्यालया में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्यांल द्वारा जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, नैनीताल को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें