उत्तराखंड

रेड अलर्ट के बीच देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी कल रहेंगे बंद

भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल देहरादून में सभी स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के National Disaster Alert Portal द्वारा मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में बुधवार 13 अगस्त को जनपद देहरादून के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और अति तीव्र वर्षा दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मौजूदा समय में जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और त्वरित बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top