उत्तराखंड

एसजीआरआरयू का यूकोस्ट के साथ आधुनिक अनुसंधान सहयोग पर एमओयू

एसजीआरआरयू का यूकोस्ट के साथ
आधुनिक अनुसंधान सहयोग पर एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवम् प्रोद्योगिक परिषद यूकोस्ट के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। इस सीधा फायदा छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों एवम् शोध छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान एवम् यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अन्तर्गत दोनों संस्थान मिलकर शोध एवम् अनुसंधान से जुड़े विषयों पर विभिन्न कार्यशालाएं, सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसके साथ साथ स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, सूचना एवम् प्रोद्योगिकी के क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित एवम् सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्णं सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

इस अवसर पर कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा एवम् आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए नियमित प्रयासरत है। आज का एमओयू बौद्धिक जीवन एवम् सांस्कृतिक विकास को बढ़ाने और राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय शोध कार्यों को बढ़ाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

इस अवसर पर प्रो. कंचन जोशी, डाॅ अनिल थपलियाल, डाॅ लोकेश गम्भीर उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top