उत्तराखंड

ब्रेकिंग : शेरा हत्या कांड का शूटर रोहित एसटीएफ (STF) के हत्थे चढ़ा, 25 लाख में ली थी सुपारी

उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एसटीएफ की टीम ने पंजाब के तरतारन से शेरा हत्याकांड के काॅन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तर कर लिया है।

एसटीएफ ने आरोपी के पास से हत्याकांड में प्रयोग हथियार भी बरामद किया है। बताया जा रहा कि 25 लाख रूपए में हत्या की सुपारी ली गई थी। एसटीएफ ने रोहित को ऊधम सिंह नगर जिले से गिरफ्तर किया है।

बीते 5 जुलाई 2022 को पंजाब प्रांत के तरतारन जिले के अंतर्गत बल्टूआ थाना क्षेत्र में काॅन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत दिनदहाडे़ शेरा नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

मुख्य शूटर रोहित को उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर के किच्छा से हथियार के साथ गिरफ्तर किया। हालांकि अभी तक इस हत्याकांड में दूसरा शूटर फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जारी रही है।

वहीं गिरफ्तर किया गया शूटर रोहित पुत्र राजाराम ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के निवासी है।

उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक अभी तक की जांच पड़ताल मे पता चला कि पंजाब में स्थानीय निवासी ने हत्याकांड को अजांम देने के लिए 25 लाख की सुपारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

इस घटना को अजांम देने के लिए ऊधमसिह नगर से दो शूटर्स को हायर किया गया था। वहीं किच्छा निवासी शूटर रोहित ने काॅन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत शेरों को पहले नजदीकी जाकर गोली मारी थी। जबकि उसके पीछे दूसरे शूटर ने एक के बाद एक गोलियां चलाकर शेरा को मौके पर ही ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

इस घटना के बाद से दोनों शूटर उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर इलाके गृह क्षेत्र में अलग-अलग ठिकाने बदल कर छिप रहे थे।

वहीं देर रात सूचना मिली कि मुख्य शूटर रोहित जिसने शेरा को नजदीकी से गोली मारी थी। वह अपने निवास स्थान किच्छा गुरूद्वारा साहिब इलाके में छिपा है। सटीक सूचना के आधार पर देर रात एसटीएफ टीम द्वारा इलाके में घेराबंदी कर दबिश देकर रोहित को हथियार सहित गिरफ्तर कर लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top