उत्तराखंड

बदहाली : यहां बीमार महिला को 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। देखें दर्द बयां करने वाली तस्वीरें

चमोली/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली से पहाड़ों की हकीकत बयां करने वाली दुखद खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड के गठन के 21 साल पूर्ण हो चुके है, लेकिन स्थिति पहले से भी खराब है। लोगों को सड़क जैसे सुविधा उपलब्ध न होना भी अपने आप में बड़ी चुनौती है।

जहां एक बिमारी महिला को कुछ ग्राीमण व उनके परिवार वालों ने डंडी-कंडी के सहारे पांच किलोमीटर पैदल चलकर जिला अस्पातल गोपेश्वर तक पहुंचाया। वहीं यहां 21 वीं सदी के चकाचौंध वाले युग में हकीकत बयां करने के लिए पर्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

वहीं बात करें चमोली जिले की जहां चमोली में एक बीमार महिला बिमला देवी को अतिरिक्त पांच किलोमीटर पैदल चलकर डंडी -कंडी से जिला अस्पताल तक पहुंचया गया। जहां ग्रामीणों का कहना कि बिरही निजमुला मोटर मार्ग भी जगह- जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पाणा, इराणी, झिंझी, भनाली, धार किमाला आदि गांवों का संपर्क भी कट चुका है। जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ईराणी मोहन नेगी ने बताया कि झिझी के समीप झूला पुल भी टूट गया है। जिससे ग्रामीणों को गदेरे फांदकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

ईराणी गांव के प्रधान मोहन नेगी के अलावा चंदन सिंह नेगी, दिनेश सिंह, सबर सिंह, अनिता देवी और हेमा नेगी ने कहा कि भारी वर्षा व सड़क निर्माण कार्य से गांव के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बताते चलें कि उत्तराखंड की धामी सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग जैसे अहम महकमों का नेतृत्व तेजतर्रार एवं अनुभवी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

ऐसे में उनके पास अन्य महकमों की दयनीय स्थिति को सुधारने की न सिर्फ कड़ी चुनौती भी है। बल्कि एक सुनहरा अवसर भी है। अब देखना यह होगा कि इस तरह के स्वास्थ्य व सड़क जैसे सुविधाओं का मंत्री धन सिंह रावत व मंत्री सतपाल महाराज कब तक संज्ञान लेते है और इन महकमों को सुधारने केे लिए वे क्या प्रयास करते हैं, ये देखना होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top