उत्तराखंड

…तो क्या इसलिए हटाए गए “डीएम व एसएसपी”? पढे़ इस खास रिपोर्ट को

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

बीतों दिनों धामी सरकार ने बड़ा रूख अपनाते हुए देहरादून डीएम व एसएसपी (DM, SSP Transfer) का ट्राॅसफर कर दिया! वहीं जिलाधिकारी डाॅ. आर. राजेश कुमार को हटाते हुए उनकी जगह सोनिका को देहरादून का डीएम बनाया गया है।

जबकि एसएसपी जन्मेजय खडूड़ी (SSP Janmejay Khaduri)को डीआईजी पीएसी के पद पर भेजा गया है, और उनकी जगह पर दलीप सिंह कुंवर को दून एसएसपी (New SSP Dalip Singh Kunwar)की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

बताते चलें कि डीएम व एसएसपी को हटाने के पीछे नेताओं की नाराजगी का कारण है, वहीं जानकार इसे राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दौरे की व्यवस्थाओं से जोड़कर देख रहे है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को भाजपा सांसदों व विधायाकों का समर्थन मांगने के लिए दून पहुंच थी, और उनके साथ ही केंद्रीय नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से एयरपोर्ट के भीतर से उन्हें लाने के लिए दो इनोवा वाहनों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वह दोंनों वाहन एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश ही नहीं कर पाई।

द्रोपदी मुर्मू समेत केंद्रीय नेता जब विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बाहर तक एयरपोर्ट अथाॅरिटी के बुलेरों वाहनों से पहुंचाया गया। वहीं लग्जरी वाहनों को एयरपोर्ट के भीतर वीवीआईपी गेट से प्रवेश नहीं दिलाये जाने पर कुछ नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

माना जा रहा है, कि नेताओं की नाराजगी के कारण ही डीएम व एसएसपी का तबादला किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top