उत्तराखंड

क्राइम : कोचिंग सेंटर (coaching center) से घर लौट रही छात्रा पर कुछ युवकों ने झोंकी फायर, छात्रा ने ऐसी बचाई अपनी जान

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है, हालांकि दून एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद भी अभी तक क्राइम पर लगाम नहीं लगा पाई। हालांकि एसएसपी ने जो बढ़ते हुए क्राइम को रोकने के लिए बड़े- बड़े वादे किए थे वो अभी तक पूर्ण रूप से पूरे नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

वहीं बात करूं मैं देहरादून की, जहां मंगलवार शाम को कोचिंग से  लौट रही नौवीं की छात्रा पर कुछ युवकों ने फायर झोंक दी, वहीं इसी दौरान छात्रा ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए तुरंत युवक का हाथ पकड़ लिया, जिससे फायर ऊपर की तरफ हो गई, हालांकि गनीमत रही कि छात्रा को छर्रे नहीं लगे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

यह घटना कारगी के बंजारावाला रोड के शिवालिक एनक्लेव लेन नंबर दो की है। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इंस्पेक्टर पतेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवकों ने मुंह पर मास्क ओढ़ा हुआ था। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह उन्हें नहीं जानती थी। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top