उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : सोनिया आनंद की पोस्ट को लेकर कांग्रेस में मचा हड़कम! इस शख्स को ठहराया जिम्मेदार, पढ़े,,,

देहरादून: कांग्रेस की हार के बाद अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला भी चल निकला है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुई सिंगर सोनिया आनंद रावत ने हार के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने देवेंद्र यादव पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने बाकायदा अपने फेसबुक वाल पर यादव के लिए कुछ तल्ख टिप्पणियां की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यादव उन लोगों में से हैं जो दिल्ली से आते हैं और उत्तराखंड को लूट के निकल जाते हैं। अपनी पोस्ट में सोनिया आनंद रावत ने लिखा है कि देवेंद्र यादव हो तो आप हारे हुए विधायक लेकिन, घमंड आपका प्रधानमंत्री से भी ऊपर दर्जे का है। आपको मुंह की खानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

आपने उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस का बेड़ा गर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुझे यह लिखने में जरा सी भी हिचक नहीं हो रही कि आप महा झूठे इंसान हैं। क्या आपने मुझे कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर किया, अन्यथा सोनिया आनंद अपने में सक्षम थी है और रहेगी आप जैसे नेताओं के पीछे घूमने की आवश्यकता मुझे कभी नहीं थी और जनता बहुत समझदार है।

जनता ने आप का बोरिया बिस्तर बांध ही दिया। आपने मुझे कांग्रेस ज्वाइन कराई। लेकिन आज तक मुझे कांग्रेस का जोइनिंग लेटर तक नहीं मिला आपने मुझसे गीत बनवाया, जिस गीत को बनाने में मेरा काफी खर्च हुआ। उसके बाद आपने उस गीत को रिलीज तक नहीं होने दिया। केवल इसलिए कि मैं आपकी जी हुजूरी करूं । माफ कीजिए यादव जी मैं कलाकार हूं और आप जैसे लोगों की लाइन मेरे पीछे बहुत लंबी लगती है।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

मुझे प्रियंका से मिलना होगा य मोदी जी से मिलना होगा तो मुझे आप जैसे लोगों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दुर्भाग्य है उत्तराखंड का कि आप जैसे लोग दिल्ली से आ कर के उत्तराखंड को लूट कर निकल जाते हैं और सुना है आपकी अपनी दुकान तो अच्छी चल गई। लेकिन, उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का बेड़ा गर्क करने में आपकी सहभागिता को भुलाया नहीं जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

अपनी पोस्ट उन्होंने प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और गणेश गोदियाल को टैग किया है। लेकिन, इससे बड़ी बात यह है कि सोनिया आनंद रावत ने हरक सिंह रावत को भी इस पोस्ट में टैग किया है। उन्होंने लिखा है कि चुनाव कुछ समय पहले प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गादियाल की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top