उत्तराखंड

विधानसभा सचिवालय चलाने में नाकाम विधानसभाध्यक्ष दें इस्तीफा : मोर्चा

  • विधानसभा सचिवालय चलाने में नाकाम विधानसभाध्यक्ष दें इस्तीफा : मोर्चा
  • – अधिकारी चला रहे सचिवालय को मनमर्जी से! न पत्रों का पता न रजिस्टर्ड डाक का पता
  • – आयोग भी लगा रहा अधिकारियों को फटकार !

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से विधानसभा सचिवालय चल रहा है, ऐसा प्रतीत होता है की पूरा सचिवालय ही लावारिश हो गया है !

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी अधिकारियों पर नियंत्रण रखने में नाकाम हो चुकी हैं, जिसका फायदा उठाकर अधिकारी जनभावना, जन सरोकार से जुड़े पत्रों को कूड़े का ढेर बना रहे हैं। कई मामलों में मा.सूचना आयोग भी विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को फटकार लगा चुका है कि अपनी कार्य प्रणाली को सुधारें, लेकिन विधानसभाध्यक्ष की अनुभवहीनता एवं नकारापन अधिकारियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है !

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

विधानसभाध्यक्ष को जालसाजों, माफियाओं का बचाव करने से ही फुर्सत नहीं लग पा रही है !

देश के इतिहास में यह पहला उदाहरण है कि उच्चाधिकारी अपने मातहतों को 9-9 अनुस्मारक भेज रहे हैं, लेकिन उसका भी जवाब अधिकारी देने को तैयार नहीं हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधानसभा सचिवालय कैसे चल रहा है !

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मोर्चा विधानसभाध्यक्ष की नाकामी को लेकर उनसे इस्तीफे की मांग करता है | पत्रकार वार्ता में- हाजी असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top