उत्तराखंड

ब्रेकिंग : विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का बड़ा फैसला, देखें वीडियो

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दो बड़े फैसले लिए हैं।

विधानसभा भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जांच कमेटी गठित की है, वहीं कमेटी को 1 माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट स्पीकर के समक्ष पेश करनी होगी।

देखें वीडियो :-

बता दें कि साल 2012 से अब तक विधानसभा में हुई भर्तियों की जांच होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

इसके बाद राज्य गठन के बाद से होने वाली सभी भर्तियों की जांच होगी। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पूरे मामले में सचिव सचिवालय मुकेश सिंघल को अग्रिम आदेश तक छुट्टी पर भेज दिया है, इसके साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मुख्य बिंदु :-

उत्तराखंड विधानसभा प्रदेश का सर्वोच्च सदन है इसकी गरिमा को बनाए व बचाए रखना मेरा दायित्व : ऋतु खंडूड़ी

उत्तराखंड के युवा को निराश नहीं होने दूंगी।

उच्च स्तरीय कमेठी का किया गठन, एक माह में देनी होगी रिपोर्ट।

2000 से 2011 और 2012 से 2022 तक हुई भर्तियों की होगी जांच।

जांच कमेटी में दिलीप कोटिया होंगे अध्यक्ष व सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेन्द्र सिंह नयाल को बनाया सदस्य। आपको बता दें कि तीनों ही उत्तराखंड के पूर्व कार्मिक सचिव रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल एक माह की फ़ोर्स लीव पर भेजे गए, जांच के लिए जब बुलाया जाएगा उन्हें आना पड़ेगा।

सचिव विधानसभा मुकेश सिंगल के प्रमोशन की भी होगी जांच।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top