खेल

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ (District level sports Mahakumbh) का शुभारंभ, कहा खेल महाकुंभ दे रहा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर

⬅️ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ,कहा खेल महाकुंभ दे रहा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर

⬅️ खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनायें : रेखा आर्या

⬅️ खिलाड़ियों और खेल के प्रति सरकार है गंभीर : रेखा आर्या

देहरादून : आज बुधवार को प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का विधिवत शुभारंभ किया,इस दौरान बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। वही जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, खेल मंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रसस्ति पत्र ,मेडल और नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: पौड़ी की महक ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है, स्कूल का होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन पर बीत रहे बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया था, लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। कहा कि आज के दौर में खिलाडियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा भविष्य नजर आ रहा हैं जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: आधुनिक खेती से सुधरे पहाड़ के हालात, रिवर्स माइग्रेशन से लौटी खुशहाली

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि खेल महाकुंभ की शुरुवात न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी जो कि अब ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर पर आयोजित हो रही है जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस छोटे से राज्य में करीब चार लाख से अधिक प्रतिभागी खिलाडी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result : अक्षत ने हाईस्कूल में किया उत्तराखंड टॉप

कार्यक्रम में इस अवसर पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण श्री जितेंद्र सोनकर जी,जॉइंट डायरेक्टर खेल श्री अजय अग्रवाल जी ,जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री चमन सिंह चौहान जी सहित विभागीय अधिकारीगण और समस्त प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top