उत्तराखंड

ब्रेकिंग (UKSSSC) : स्तानक स्तरीय पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लोहाघाट से शिक्षक को दबोचा, अब तक 29वीं गिरफ्तारी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और बड़ सफलता मिली है। इस बार एसटीएफ ने कुमाऊं के लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक, अभियुक्त बलवंत सिंह ही वो शख्स है, जो शशिकांत का राइट हाथ बनकर रिजॉर्ट में छात्रों को नकल के पेपर मुहैया कराने में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों संग कप्तान से मिलने पहुँची "फूल सी" प्रशंसक

एसटीएफ ने अब तक कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में पेपर लीक से जुड़े मामले की परत खोली है। ऐसे में अबतक पेपर लीक मामले में 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एसटीएफ के अनुसार सामूहिक रूप से पेपर लीक के लिए कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में 50-60 स्टूडेंट्स एकत्र हुए थे। जहां पर सभी को नकल करने वाले मुख्य अभियुक्त शशिकांत के बाद अब उसके दाहिना हाथ बलवंत सिंह रौतेला को गहन पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा

बलवंत सिंह ने ही करीब 40 छात्रों को इकट्ठा करके उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। एसटीएफ की जांच टीम के अनुसार इस कड़ी में अधिकांश छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है, जो परीक्षा से पूर्व दो रिजॉर्ट में रुके थे। जांच-पड़ताल में बरामद दस्तावेजों के साक्ष्य में यह पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top