उत्तराखंड

बड़ी खबर : हरिद्वार के इस पेट्रोल पंप पर सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी से हड़कंप, आग बुझाने वाले उपकरणों में मिली भारी कमियां

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को दिन में कनखल स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक छापेमारी की, जिसमें पेट्रोल पंप पर आग बुझाने के उपकरणों में कमी पाई गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी पूनम सैनी, पूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाड़ी एवं अन्य कर्मचारियों के साथ हरिद्वार लक्सर रोड स्थित गणेश फिलिंग पेट्रोल पंप पर शिकायत मिलने के बाद अचानक छापेमारी की, जिसमें पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल तो मानकों के अनुसार ही मिलता हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

लेकिन अति आवश्यक वस्तु पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ में अचानक अनहोनी से बचाव हेतु आग बुझाने वाले उपकरणों में भारी कमियां मिली हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर 7 सिलेंडर ऐसे थे, जिनकी डेट मिट चुकी थी और एक सिलेंडर की एक्सपायरी डेट भी खत्म हो चुकी थी, जिसकी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट की अचानक छापेमारी से पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और साथ ही आग बुझाने वाले उपकरणों में कमियां मिलने से एक बड़ा गंभीर सवाल खड़ा होता है, कि आम जनमानस की सुरक्षा से किस तरह से खिलवाड़ हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top