उत्तराखंड

पर्दाफाश : आईएमए (IMA) परेड के दौरान खुद को सेना का अधिकारी बताने वाला जवान एसटीएफ (STF) के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में जुटी एजेंसियां

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज इंडियन मिलिट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान भारत माता को 288 सुरक्षा जांबाज मिल गए हैं, वहीं दूसरी तरफ एसटीएफ उत्तराखंड ने बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार खुद को आईएमए भारतीय सैन्य अकादमीए देहरादून में प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी बताने वाले को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपी पूर्व में जम्मू.कश्मीर के श्रीनगर में सेना में था। साल 2016 में नौकरी पर वापस न आने पर इसे सेना द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।

एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस टीम ने आईएमए के पास पासिंग आउट परेड के समय जयनाथ शर्मा पुत्र उदयराज शर्मा निवासी ग्राम अड़बढ़ाहा देवीपुर जिला महाराजगंजए उत्तर प्रदेश को संदिग्ध अवस्था में देखा।

इसके बाद उसे पूछताछ के लिए गोपनीय स्थान पर ले जाया गया। जहां आरोपी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी की फर्जी वर्दी पहने हुए था।

पूछताछ में उसने बताया कि वह पूर्व में सेना में था। साल 2017 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसने अपने घर और आसपास रहने वालों को बताया था कि वो आईएमए में ऑफिसर की ट्रेनिंग कर रहा है।

संदिग्ध के विरुद्ध थाने में विधिक कार्यवाही और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वालों में निरीक्षक अबुल कलामए उपनिरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवाए हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्टए कांस्टेबल ब्रिजेंद्र और कांस्टेबल महेंद्र नेगी शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top