उत्तराखंड

बड़ी खबर : अब स्कूलों में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे शिक्षक। पढ़े आदेश  

हरिद्वार/इन्फो उत्तराखंड 
स्कूल समय में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर डीएम ने रोक लगा दी। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों को मोबाइल कार्यालय में जमा करना होगा। आदेशों के उल्लघंन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण में सामने आया है कि जनपद के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक अपने मूल कार्य के दौरान मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते है।
इससे स्कूलों के बच्चों  की शैक्षिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने शासकीय और अशासकीय स्कूल-काॅलेजों के संचालन के समय मोबाइल के प्रयोग पर रोक लगा दी है।
 इससे स्कूलों में पहुंचते ही शिक्षकों को अपने मोबाइल प्रधानाचार्य के पास जमा कराने होंगे।
स्कूल समय समाप्त होने के बाद ही उन्हें मोबाइल दिए जा सकेंगे। केवल परिजनों के बीमार होने या आकस्मिक चिकित्सा के लिए ही मोबाइल चलाने के लिए दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आदेशों का अनुपालन नहीं करने की दिशा में संबंधित शिक्षक के खिलाफ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की ही जाएगी।
लेकिन संबंधित प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक भी जिम्मेदार होंगे। आदेशों का पालन  कराने के लिए समस्त एसडीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी से लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top