उत्तराखंड

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कई वारदातों में था शामिल

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कई वारदातों में था शामिल

देहरादून। गिरोह बनाकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उसे सहसपुर क्षेत्र से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इनमें से दो आरोपी जीशान और असलम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में वांछित चल रहा तीसरा आरोपी आरिफ पुत्र शहीद निवासी सिकरोड़ा भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थीं। आखिरकार 13 दिसंबर की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

गिरफ्तार आरोपी आरिफ के खिलाफ देहरादून जनपद के विभिन्न थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस कार्रवाई में कोतवाली विकासनगर और संबंधित चौकियों की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही, जिसने लगातार प्रयास कर वांछित आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top