हिल न्यूज़

दु:खद : शक्ति नहर में कूदकर डॉक्टर ने की अपनी लीला समाप्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

विकासनगर/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून के विकास नगर से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां विकासनगर के जाने माने डॉक्टर हंस राज अरोड़ा ने शक्ति नहर में कूदकर अपनी लीला समाप्त कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब साढ़े दस बजे विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनगर में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है, जिनकी चप्पल और गाड़ी पुल नंबर एक के पास खड़ी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया, रात होने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

वहीं जब आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया, तो इस दौरान हंस राज अरोड़ा का शव शक्ति नहर से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुटी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top