उत्तराखंड

Big Breaking : बुरांश के फूलों ने चमकाई पिथौरागढ़ के मदन की किस्मत! जूस बेचकर युवाओं को भी दे रहे रोजगार….

पिथौरागढ़ः थल तहसील के ग्राम पंचायत दयोकाली के 32 वर्षीय मदन उपाध्याय क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार अपनाने का एक बेहतर उदाहरण बन गए हैं। मदन प्राकृतिक संसाधनों से न केवल सेहतमंद उत्पाद तैयार कर हैं, बल्कि युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं। मदन उपाध्याय ने उन्नति स्वायत्त सहकारी संघ का गठन कर रोजगार के अवसर की नई राह पकड़ी है।

थल तहसील के मदन उपाध्याय ने प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए बुरांश के जूस को रोजगार का माध्यम बनाया है। दरअसल थल क्षेत्र के मुनस्यारी, लामाघर, पमतोड़ी, भातड़ के जंगलों में बुरांश का फूल अधिक संख्या में होता है। बुरांश के जूस की डिमांड उत्तराखंड में भारी मात्रा में रहती है। इसके लिए उन्होंने बुरांश के फूल से जूस निकालने की ट्रेनिंग ली और फिर मुहिम में जुट गए। उन्होंने अपने साथ तीन अन्य युवाओं को भी जोड़ा और थल में ही जूस बनाने की इकाई स्थापित की।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मदन उपाध्याय पिछले 3 साल से बुरांश के जूस का व्यापार कर रहे हैं। हर साल वह करीब 700 लीटर जूस बनाते हैं। बुरांश का जूस बाजार में 160 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बेचा जाता है। जूस के जरिए मदन उपाध्याय सारा खर्च निकालने के बाद साल का करीब 1 लाख रुपये शुद्ध लाभ के रूप में कमा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने तीन युवाओं को रोजगार भी दिया है, जिन्हें वह 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

मदन बताते हैं कि वह जितना जूस तैयार करते रहे हैं उसकी खपत स्थानीय बाजार में आसानी से हो जाती है। जल्द ही वह अपनी इकाई का विस्तार कर उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा मदन उपाध्याय विभिन्न प्रकार के आचार, हल्दी की पिठाई, फूल की खेती, होली का कलर बनाते हैं, जिससे उन्हें सालभर में लगभग 5 लाख रुपये की कमाई होती है। पिछले तीन सालों से वह यही काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

बुरांश में कई पोषक तत्वः राज्य के पर्वतीय जिलों में खिलने वाला बुरांश गहरे लाल रंग का होता है। वनस्पति शास्त्री डॉ. जेसी पंत के मुताबिक बुरांश के फूल की पत्तियों में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन पाया जाता है. बुरांश में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण होता है। इससे रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। मधुमेह को नियंत्रित करने में भी यह सहायक होता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top