हिल न्यूज़

नई संसद भवन का नाम हो डॉ.भीमराव अंबेडकर सांसद भवन, शैलजा के नेतृत्व में टीम होगी जम्मू रवाना

रिपोर्ट भगवान सिंह 

16-08-2022 को अखिल भारतीय परिसंघ का तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन जम्मू-कश्मीर मे होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव डॉ ओम सुधा रहेंगे, सम्मेलन की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के कलसोत्रा जी द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मंडल इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे जिसमें उत्तराखंड से प्रदेश आईटी सेल प्रभारी शैलजा सिंह आर्य के नेतृत्व मे 20 से 30 लोगों का डेलिगेशन सम्मेलन मे भाग लेगा। शैलजा ने बताया कि इससे पहले जून एवं जुलाई माह मे दिल्ली मे 2 राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

परिसंघ द्वारा निरंतर राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर सम्मेलन किए जा रहे हैं। सम्मेलन की प्रमुख मांग नए संसद भवन का नाम डॉ बी आर अम्बेडकर संसद भवन नाम पर हो, यह बाबा सहाब के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अतिरिक्त निजीकरण का विरोध, प्रमोशन मे आरक्षण बहाल एवं बैकलॉग जैसे कई मुद्दे अहम है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

शैलजा ने बताया कि संसद भवन का नाम अम्बेडकर जी के नाम पर होने के लिए आंदोलन की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए अपितु सभी को इस प्रस्ताव का खुला समर्थन करना चाहिए, बाबा सहाब का योगदान एक वर्ग विशेष नहीं ब्लकि समस्त भारत के लिए अविस्मरणीय है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top