उत्तराखंड

आफत की बारिश ने मचा दी तबाही, 8 कमरों का मकान आया खतरे की जद में

  • आफत की बारिश ने मचा दी तबाही, 8 कमरों का मकान आया खतरे की जद में
  • कई खेतों सहित फलदार पेड़ मलवे में हुए दफन

रिपोर्ट/वाचस्पति रयाल

नरेंद्रनगर। इस वर्ष आफत की बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं। पहाड़ों में हो रही निरंतर मूसलाधार बारिश से खेत-खलियान, मकान-चौक बारिश की भेंट चढ़ते चले जा रहे हैं।

जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से काश्तकारों की मेहनत पर, बारिश ने ऐसा वज्रपात किया है कि फसलें चौपट हो गई हैं।
बात नरेंद्र नगर ब्लॉक की करें, तो यहां क्षेत्र में भारी बारिश के कारण चारों ओर तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। नरेंद्र नगर के कुमार खेड़ा में जीत सिंह राणा का मकान खतरे की जद में आ गया है।

मकान से सट कर नीचे की तरफ के कई खेत व खेतों में मौजूद अखरोट, नींबू व अन्य फलदार पेड़ों सहित, चारा पत्ती और छायादार पेड़ जमीन धंसने ने के कारण मलबे के ढेर में दफन हो गए हैं।

भारी मात्रा में मिट्टी धंसने और मिट्टी के बीच पानी का स्रोत फूटने से धंसती जा रही जमीन के कारण, मकान के आगे का चौक भी जबरदस्त भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। जिसके कारण आठ कमरों वाले मकान की नींव भी खतरे की जद में आ चुकी है।

अब आठ कमरों के मकान को खतरा होने से परिवार दहशत में है। बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से अनहोनी की आंशका को देखते हुए जीत सिंह राणा का परिवार रात को पड़ोसी नरपाल व आशा भंडारी के घर रहने को मजबूर हैं। गौशाला भी टूटने के कगार पर आ गई है। इसको देखते हुए जीत सिंह राणा ने अपनी गायों को देहरादून गौशाला में भिजवा दी हैं।

उन्होंने शासन-प्रशासन से सुरक्षा के उपाय करने और मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि मकान की सुरक्षा के लिए आरसीसी की पक्की दीवार निर्मित की जाए। साथ ही वर्तमान में परिवार को रात्रि ठहरने के लिए फौरी तौर पर सरकारी निवास दिया जाए।

एसडीएम आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर आकलन करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र वासियों का कहना है कि आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार करने के साथ राहत देने की बात करती है।

लिहाज़ा सरकार की इन बातों में सच्चाई है तो सरकार व शासन प्रशासन की ओर से जीत सिंह राणा को तत्काल आवास मुहैया कराया जाए।
अब तक हुए नुकसान की भरपाई की जाए व मकान की सुरक्षा के लिए, मकान के नीचे आरसीसी दीवार का निर्माण कराया जाए। तभी जाकर के मकान की कुछ सुरक्षा हो सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top